दो अंतरिक्ष यात्रियों व एक पर्यटक सहित रूसी अंतरिक्ष यान लौटा (लीड-1)

मास्को, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज टीएमए-14 धरती पर वापस आ गया है। यान रविवार को उत्तरी कजाकिस्तान के अर्कालिक में उतरा।

दो अंतरिक्ष यात्रियों व एक अंतरिक्ष पर्यटक के साथ धरती पर पहुंचने के लिए यान स्थानीय समय 05.07 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समय 01.07 बजे) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से अलग हुआ था और स्थानीय समय 08.32 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समय 04.32 बजे) धरती पर पहुंचा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यान में पर्यटक के रूप में कनाडा के सर्कस सितारे गाय लालिबर्ट मौजूद थे। वह आईएसएस में 11 दिन गुजारकर अपने घर लौटे हैं। उन्होंने वहां पृथ्वी पर पानी की कमी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का लक्ष्य पूरा किया।

यान में लालिबर्ट के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री माइकल बराट व रूसी अंतरिक्ष यात्री गेनेडी पडाल्का मौजूद थे। ये दोनों यात्री मार्च से अंतरिक्ष केंद्र में थे। स्थानीय टेलीविजन के मुताबिक आईएसएस से लौटे तीनों यात्रियों का स्वास्थ्य अच्छा है।

लालिबर्ट विश्व प्रसिद्ध सर्कस समूह 'सिरक्यू डी सोलीइल' के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह विश्व के सातवें अंतरिक्ष पर्यटन मिशन में शामिल हुए। उन्होंने इस यात्रा के लिए 3.5 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च किए।

सोयुज टीएमए-14 यान 30 सितम्बर को कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से आईएसएस के लिए रवाना हुआ था। दो अक्टूबर को यान आईएसएस से जुड़ गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+