म्यांमार सीमा पर तनाव, बांग्लादेश ने अधिक सैनिक तैनात किए
ढाका ने यह भी आरोप लगाया है कि सीमा के इस पार धकेलने के लिए म्यांमार के सीमा रक्षकों ने 10,000 रोहिंग्याओं (मुस्लिम जनजाति) को एकत्र किया है।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार म्यांमार ने सिट्टाव हवाई अड्डे पर 10 लड़ाकू विमानों को तैनात किया है और दो नदियों में उसके 12 युद्धपोत लंगर डाले हुए हैं।
सीमा पर स्थिति को असामान्य बताते हुए बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल मैनुल इस्लाम ने कहा, "देश में किसी भी घुसपैठ की स्थिति में हमारे जवान गोली चलाने के लिए तैयार हैं।"
ढाका में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि बांग्लादेश को विश्वास है कि पड़ोसियों के साथ उसकी सभी समस्याएं कूटनीतिक ढंग से सुलझ जाएंगी।
परंतु उसने कहा कि देश की संप्रभुता दांव पर होने की स्थिति में आदर्श बने रहने का कोई मतलब नहीं है।
पिछले तीन दशकों से बांग्लादेश आराकान पहाड़ी श्रृंखलाओं के पश्चिमी किनारे पर रहने वाले जनजातीय रोहिंग्याओं की घुसपैठ को झेल रहा है, जो म्यांमार के सैनिक शासन का विरोध करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications