अफगानिस्तान में बारुदी सुरंग विस्फोट, 2 पुलिस कर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार को पाकतिका प्रांत के शाह खिल जिले में बारुदी सुरंग विस्फोट में जिला पुलिस प्रमुख शिर अली और एक सिपाही की मौत हो गई।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख दौलत खान जरदान ने कहा कि विस्फोट में सिपाही ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अली ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications