अफगानिस्तान में तालिबान प्रवक्ता गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना के प्रवक्ता अब्दुल बसीर घोरी ने रविवार को बताया, "तालिबान प्रवक्ता किन्नात को उसके चार साथियों के साथ शुक्रवार रात गजारा जिले से गिरफ्तार किया गया। वह कई आतंकवादी वारदातों में शामिल था।"
प्रवक्ता ने कहा कि किन्नात की गिरफ्तारी से पहले इस क्षेत्र में तालिबान के स्वयंभू कमांडर गुलाम याहया अकबरी को मार गिराया गया था। तालिबान ने इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications