कोलकाता-वाराणसी के बीच जल परिवहन में रुकावट
लखनऊ, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलकाता व वाराणसी के बीच गंगा नदी के रास्ते संचालित होने वाले जल परिवहन में रुकावट आ गई है। जहाज में एक तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के कारण उसे गंतव्य से 60 किलोमीटर पहले ही गाजीपुर में रोक देना पड़ा है।
40 विदेशी पर्यटक कोलकाता से वाराणसी के लिए 29 सितंबर को पहली बार इस मार्ग से चले थे। जहाज में गड़बड़ी आने के बाद उन्हें गाजीपुर से टैक्सी के जरिए शनिवार को वाराणसी आना पड़ा।
जल परिवहन के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को वाराणसी से फोन पर बताया, "आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और विभिन्न यूरोपीय देशों से आए पर्यटक वाराणसी में एक होटल में रुके हुए हैं। यहां उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया है। वे सोमवार को सारनाथ भी जाएंगे। उसके बाद वे मंगलवार को जल मार्ग से ही वापसी यात्रा शुरू कर देंगे।"
प्रवक्ता ने कहा, "जहाज के इंजन में यह एक मामूली गड़बड़ी थी, जिसके कारण यात्रा को गाजीपुर में ही रोक देनी पड़ी। लेकिन हमने इस यात्रा को निरस्त नहीं किया है और यह जहाज मंगलवार को अपनी वापसी यात्रा पर निकल जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications