कंबोडिया में नौका दुर्घटना में 10 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा क्रेटी प्रांत में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त नाव में 30 यात्री सवार थे। प्रांतीय सूचना ब्यूरो की निदेशक नायी थिडा ने कहा कि रविवार सुबह तक 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था, जबकि 10 शव भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि अभी बचावकर्मी लापता सात लोगों को खोजने में लगे हैं।
थिडा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि नौका में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिस वजह से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि नौका पर नौ मोटरसाइकिल भी रखे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications