धरती पर लौटा रूसी अंतरिक्ष यान
मोस्को, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज टीएमए-14 धरती पर वापस आ गया है। यान रविवार को कजाकिस्तान में उतरा। दो अंतरिक्ष यात्रियों व एक अंतरिक्ष पर्यटक के साथ धरती पर पहुंचने के लिए यान स्थानीय समय 05.07 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समय 01.07 बजे) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से अलग हुआ था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यान में पर्यटक के रूप में कनाडाई सर्कस के सितारे गाय लालिबर्ट मौजूद थे। वह आईएसएस में 11 दिन गुजारकर अपने घर लौटे हैं। उन्होंने वहां पृथ्वी पर पानी की कमी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का लक्ष्य पूरा किया। यान में लालिबर्ट के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री माइकल बराट व रूसी अंतरिक्ष यात्री गेनेडी पडाल्का मौजूद थे। जबकि अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचते वक्त उनके साथ अमेरिकी अंतरिक्ष रात्री जेफरी विलियम्स व रूसी अंतरिक्ष यात्री मक्सिम सूरायेव मौजूद थे।
विलियम्स और सूरायेव करीब छह महीने तक अंतरिक्ष में रहेंगे। जहां वे अंतरिक्ष केंद्र से जुड़े कई कार्य करेंगे।
लालिबर्ट विश्व प्रसिद्ध सर्कस समूह 'सिरक्यू डी सोलीइल' के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह विश्व के सातवें अंतरिक्ष पर्यटन मिशन में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications