पाकिस्तानी सेना मुख्यालय मुक्त, 30 बंधक रिहा (लीड-3)
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा कि बंधकों को मुक्त कराने की कार्रवाई समाप्त हो गई है। इस कार्रवाई में दो कमांडो, तीन बंधक और चार हमलावर मारे गए।
अब्बास ने कहा कि कार्रवाई में सबसे अधिक ध्यान एक आत्मघाती हमलावर पर था, जिसने अपने शरीर पर विस्फोटक लगा रखा था। परंतु सैनिकों ने उसे बहुत कुशलतापूर्वक मार गिराया।
मारे गए तीन बंधकों में दो नागरिक कर्मचारी और एक सैनिक है। कार्रवाई में दो कमांडो भी मारे गए।
पकड़े गए आतंकवादी ने करीब दो घंटे तक सुरक्षा बलों का मुकाबला किया और अंत में एक विस्फोट किया। इससे वह खुद और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
इससे पहले जवानों के परिसर में घुसते समय गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। बाद में एंबुलेंसों को नजदीकी अस्पताल में जाते देखा गया।
अब्बास ने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है और 30 से अधिक लोगों को मुक्त कराया गया है। कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए हैं।
आतंकवादियों ने शनिवार दोपहर सेना मुख्यालय परिसर में एक इमारत में सैन्यकर्मियों और नागरिक कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications