इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार पाटीदार शनिवार रात एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर कालोनी में स्थित अपने घर के बाहर घूम रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को आशंका है कि पाटीदार की हत्या जमीन विवाद के चलते की गई।
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश जिंदल ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया है कि मई में भी पाटीदार पर हमला हुआ था, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications