पाकिस्तान में सेना मुख्यालय के बंधक मुक्त (लीड-2)
प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा कि बंधकों को मुक्त कराने की कार्रवाई में दो कमांडो, तीन बंधक और चार हमलावर मारे गए।
अब्बास ने कहा कि कार्रवाई में सबसे अधिक ध्यान एक आत्मघाती हमलावर पर था, जिसने अपने शरीर पर विस्फोट लगा रखा था। परंतु सैनिकों ने उसे बहुत कुशलतापूर्वक मार गिराया।
मारे गए तीन बंधकों में दो नागरिक कर्मचारी और एक सैनिक है। कार्रवाई में दो कमांडो भी मारे गए। माना जा रहा है कि एक आतंकवादी अभी भी इमारत में है। सुरक्षा बल इमारत की तलाशी ले रहे हैं।
इससे पहले जवानों के परिसर में घुसते समय गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। बाद में एंबुलेंसों को नजदीकी अस्पताल में जाते देखा गया।
अब्बास ने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है। करीब 25 लोगों को मुक्त कराया गया है और चार आतंकवादी मारे गए हैं।
आतंकवादियों ने शनिवार दोपहर सेना मुख्यालय परिसर में एक इमारत में करीब 24 सैन्यकर्मियों और नागरिक कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications