उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र ही : चेन्निथला
चेन्निथला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की सूची आलाकमान को सौंप देंगे। इस संबंध में चर्चा लगभग पूरी हो गई है।"
उल्लेखनीय है कि कन्नूर, एर्नाकुलम और अलापुझा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन सीटों से विधायक रहे तीनों उम्मीदवार कांग्रेस के थे। पिछले लोकसभा चुनाव में ये सभी लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इनके इस्तीफे से तीनों सीटें खाली हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications