अफगान जिला प्रमुख व पुलिसकर्मी की विस्फोट में मौत
एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी के अनुसार प्रांतीय पुलिस प्रमुख दौलत खान जदरान ने कहा, " पुलिस ने शाह खिल जिले में दो बारूदी सुरंगों का पता लगाया था और उनको निष्क्रिय करने का प्रयास किया जा रहा था। अचानक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो जाने से जिला प्रमुख और एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।"
अफगानिस्तान में आतंकवादियों का सफाया करने के लिए एक लाख से अधिक नाटो सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद युद्धग्रस्त देश में हिंसा की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications