तुर्की और आर्मेनिया ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तुर्की के विदेश मंत्री अहमत दावुतोग्लु और आर्मेनिया के विदेश मंत्री एडुअर्ड नालबैंडियन ने समझौतों के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
ज्यूरिख विश्वविद्यालय में हुए ऐतिहासिक समझौते के अवसर पर अमेरिकी विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन, रूसी विदेशी मंत्री सेर्गइ लेवरोव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जेवियर सोलेना और फ्रांस के विदेश मंत्री बनार्ड कुचनर सहित दुनिया के शीर्ष राजनयिक मौजूद थे।
दावुतोग्लु और मंत्री नालबैंडियन ने इस मौके पर मीडिया में कोई बयान जारी नहीं किया।
कई राजनयिकों ने एजेंसी को बताया कि आर्मेनिया के अधिकारी तुर्की द्वारा पेश समझौते की भाषा से संतुष्ट नहीं थे। बहरहाल कुचनर ने पत्रकारों से कहा कि कोई समस्या नहीं है और उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications