लोकसभाध्यक्ष के काफिले की जीप दुर्घटनाग्रस्त, 7 पुलिसकर्मी घायल (लीड-1)

मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पंकज सिन्हा ने बताया, "रविवार को लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार सासाराम जा रही थीं कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर अम्बाठा गांव के नजदीक उनकी सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट पार्टी की एक जीप पलट गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार एक पुलिस अधिकारी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।"

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मोहनिया के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभाध्यक्ष सासाराम में एकता सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रही थीं। आगामी 13 अक्टूबर को सासाराम में वह अपनी सास सुमित्रा देवी के जयंती समारोह में सम्मिलित होंगी। ज्ञात हो कि सुमित्रा देवी बिहार सरकार में मंत्री का ओहदा पाने वाली प्रथम महिला थीं। मीरा कुमार दिन वह सासाराम के निकट मोरादाबाद में नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी भवन का उद्घाटन करेंगी, जहां उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+