हुगली में हिंसा फैला रहे हैं बुद्धदेब: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहसचिव जी.के. पिल्लई से फोन पर बातचीत में दावा किया कि रविवार सुबह से उनके सात समर्थक हमलों में घायल हो चुके हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) समर्थित अपराधियों ने पांच कार्यकर्ताओं को गोली मार कर जख्मी कर दिया जबकि दो अन्य कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमला किया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि चार लोग घायल हुए हैं जिसमे से एक तृणमूल कार्यकर्ता है और दो अन्य व्यापारी हैं। एक अन्य घायल मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) का समर्थक है।

ममता बनर्जी ने बताया, " मैने केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय जहाजरानी मंत्री से बात की है और हमारी पार्टी के नेता मुकुल राय ने आरामबाग उप-खंड के आसपास के इलाकों की स्थिति के बारे में गृह मंत्री पी. चिदंबरम को जानकारी दी है।"

माकपा ने हाल में हुई पार्टी नेता की हत्या के विरोध में इलाके में बंद का आह्वान किया था।

रविवार की सुबह हलाके में हिंसा भड़क उठी और तृणमूल व माकपा समर्थकों ने एक-दूसरे पर बम फेंके और गोलीबारी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+