राष्ट्रपति आरटीआई पर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि लार्ड मेघनाद देसाई सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। इसके अलावा मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह, केंद्रीय सूचना आयुक्त, नीतिनियंता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और गैर सरकारी संगठन दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दक्षेस देशों के कुछ प्रतिनिधि भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन में देश में सूचना का अधिकार कानून को लागू किए जाने की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications