अफगानिस्तान में तालिबान प्रवक्ता पकड़ा गया
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने अफगानी सेना के प्रवक्ता अब्दुल बशीर घोरी के हवाले से रविवार को खबर दी है कि तालिबान प्रवक्ता बशीर किनात और उसके चार सहयोगियों को हेरात प्रांत के गजारा जिले से पकड़ लिया गया है।
किनात को शुक्रवार को ऐसे समय में पकड़ा गया है, जब एक दिन पहले तालिबान कमांडर याह्या अकबरी को गुरुवार को इसी इलाके में मार गिराया गया था।
सैन्य अभियान के दौरान अकबरी सहित 13 आतंकियों को मार गिराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications