तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर थमा
निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, "आयोग ने अरूणाचल, हरियाणा और महाराष्ट्र के प्रमुख निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद उम्मीदवार चुनाव प्रचार न करें।"
आयोग ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक कार्यकर्ता जो किसी भी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं है, उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों को छोड़ देना चाहिए। यह आदेश राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और पार्टी मामलों के प्रभारियों पर लागू नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications