इराक में कार बम विस्फोट में 14 की मौत, 64 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि शहर में अनबार प्रांतीय परिषद भवन के बाहर दो कारों में हुए विस्फोट और एक अस्पताल के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 64 लोग घायल हो गए।
सुत्रों के अनुसार प्रांतीय परिषद भवन के बाहर विस्फोटकों से लदी दो कारों को अहाते के बाहर एक गैराज में खड़ा किया गया था जहां थोड़े-थोड़े अंतराल पर विस्फोट किया गया जिसमें 12 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए।
दूसरी तरफ एक अस्पताल के बाहर बने पुलिस चेकपोस्ट के पास किए गए आत्मघाती विस्फोट में दो पुलिसकर्मी मारे गए और चार लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। इस घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications