झारखंड में बम विस्फोट से 2 बच्चों की मौत
दुमका के जिला पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बच्चे बम को गेंद समझकर खेल रहे थे। उन्हें यह बम झाड़ियों में से मिला था। खेलने के दौरान ही बम फट गया, जिसमें आठ और 10 वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।"
उन्होंने कहा कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि झाड़ियों में बम को किसने छुपाकर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications