पाकिस्तानी सेना ने सभी बंधकों को मुक्त कराया (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जवानों के परिसर में घुसते समय गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। बाद में एंबुलेंसों को नजदीकी अस्पताल में जाते देखा गया।
सेना के प्रवक्ता जनरल अतहर अब्बास ने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है। करीब 25 लोगों को मुक्त कराया गया है और चार आतंकवादी मारे गए हैं।
उन्होंने कहा कि बंधकों में से कुछ की मौत हुई है लेकिन उसका विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। अब्बास ने कहा कि अगले आधे घंटे में स्थिति साफ हो सकेगी।
आतंकवादियों ने शनिवार दोपहर सेना मुख्यालय परिसर में एक इमारत में करीब 24 सैन्यकर्मियों और नागरिक कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications