पाकिस्तानी सेना मुख्यालय में कमांडो कार्रवाई शुरू
जियो टीवी के अनुसार सेना के प्रवक्ता जनरल अतहर अब्बास ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आरंभ कर दिया गया है और कुछ बंधकों को मुक्त करा लिया गया है।
अब्बास ने बताया कि सुरक्षा बल इमारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकती।
आठ बंधकों को देर शनिवार आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया था।
सेना ने इससे पहले कहा था कि चार से पांच आतंकवादियों ने 15 सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों को रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के समीप एक इमारत में बंधक बना लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications