कार बम विस्फोट में 8 इराकी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि शहर में अनबर प्रांतीय परिषद भवन के बाहर दो कारों में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए।
एक इराकी टेलीविजन चैनल ने बताया है कि बगदाद से 110 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अनबर प्रांत की राजधानी रमादी के मध्य में स्थित प्रांतीय परिषद भवन के पास दो कारों में विस्फोट हुआ।
गौरतलब है इस घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications