पाकिस्तानी सेना मुख्यालय और 39 बंधक मुक्त, 19 की मौत (राउंडअप)

कमांडो कार्रवाई के तहत 39 बंधकों को मुक्त करा लिया गया है। आतंकियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाके में सेना द्वारा जारी अभियान से नाराज होकर सैन्य मुख्यालय पर हमला किया था।

सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा कि बंधकों को मुक्त कराने की कार्रवाई समाप्त हो गई है। रविवार की कार्रवाई में दो कमांडो, तीन बंधक और चार हमलावर मारे गए हैं।

आतंकियों ने एक आत्मघाती हमलावर के साथ सभी बंधकों को एक कमरे में बंद कर दिया था। हमलावर ने धमकी दे रखी थी कि यदि किसी ने भागने की कोशिश की तो वह खुद को उड़ा देगा।

अब्बास ने कहा कि कार्रवाई में सबसे अधिक ध्यान उसी आत्मघाती हमलावर पर था। लेकिन वह खुद को उड़ा पाता इसके पहले ही सैनिकों ने उसे कुशलतापूर्वक मार गिराया।

मारे गए तीन बंधकों में दो असैन्य कर्मचारी और एक सैनिक है। कार्रवाई में दो कमांडो भी मारे गए हैं।

पकड़े गए आतंकवादी ने करीब दो घंटे तक सुरक्षा बलों का मुकाबला किया और अंत में एक विस्फोट किया। इससे वह खुद और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

इससे पहले जवानों के परिसर में घुसते समय गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। बाद में एंबुलेंसों को नजदीकी अस्पताल में जाते देखा गया।

अब्बास ने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है और 39 लोगों को मुक्त कराया गया है। कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए हैं।

कार्रवाई समाप्त होने के बाद सेना प्रमुख अशफाक कयानी ने मुख्यालय का दौरा किया।

आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान में नामचीन हस्तियों की जान पर खतरा है।

मलिक ने जियो टीवी को बताया है, "देश की नामचीन हस्तियों की जान पर खतरा है।" उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद और आसपास के इलाकों से 56 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मलिक ने कहा कि पाकिस्तान को अस्थिर किया जा रहा है और आतंकियों को अफगानिस्तान से हथियार मिल रहे हैं।

आतंकवादियों के खिलाफ सफल अभियान के पूरा होने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी को फोन कर बधाई दी और सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर संतोष प्रकट किया।

इससे पहले 'ज्वांइट चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमिटी' के प्रमुख जनरल तारिक माजिद ने गिलानी को फोन किया और पाकिस्तान के सुरक्षा हालात पर चर्चा की।

अतहर ने बताया कि कार्रवाई में कुल नौ आतंकवादी मारे गए और आतंकवादियों के सरगना अकील ऊर्फ डा. उस्मान को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान तीन बंधक भी मारे गए। उल्लेखनीय है कि उस्मान इसी वर्ष मार्च में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर लाहौर में हुए हमले का कथित मास्टरमाइंड है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+