जहरीली शराब पीने से 4 लोगों मौत
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "देवबंद क्षेत्र के घिलौली और धनौना गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई।"
चंद्रा ने कहा कि जहरीली शराब के धंधे में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में जहरीली शराब पीने से देवबंद इलाके में 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications