नहर में ट्रक गिरने से 4 लोगों की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक हावड़ा से 24 परगना जिला स्थित बारासात जा रहा था। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब चालक ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक लक्ष्मीपुल के पास ग्रिल तोड़कर नहर में जा गिरा।
गौरतलब है कि इस दुर्घटना में ट्रक में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications