साधारण बीमा कंपनियों की वृद्धि दर 10 फीसदी
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के सचिव जे. गुरुमूर्ति ने बताया, "चारों कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 9,991.18 करोड़ रुपये का प्रीमियम प्राप्त किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रीमियम के रूप में हासिल हुई राशि 9,059.3 करोड़ थी।"
चारों कंपनियों में युनाइटेड इंडिया ने सबसे ज्यादा 17.55 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। युनाइटेड इंडिया ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल-सितंबर में 2,463.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह राशि पिछले साल की समान अवधि में हासिल हुई राशि 2,095.49 रुपये से 17.55 फीसदी अधिक है।
हालांकि मात्रा के लिहाज से मुंबई स्थित न्यू इंडिया अन्य कंपनियों से आगे है। इस अवधि में कंपनी ने 3,027.63 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि पिछले साल की समान अवधि में प्रीमियम की राशि 237.56 करोड़ रुपये थी।
दिल्ली स्थित कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस ने चालू वित्त वर्ष में 2,307.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि पिछले साल यह राशि 2,009.08 थी।
कोलकाता की कंपनी नेशनल इंश्योरेंस ने 2,192.74 करोड़ की कमाई की थी जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह राशि 2,164.66 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications