ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिलना सकारात्मक : फिदेल कास्त्रो

हवाना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने का निर्णय एक सकारात्मक कदम है और यह निर्णय कोपेनहेगन में हुई अमेरिकी राष्ट्रपति की हार की भरपाई करता है।

कोपेनहेगन में 2016 के ओलंपिक खेलों के आयोजन का अधिकार रियो डी जेनेरो ने हासिल किया है। जबकि अमेरिका को यह अवसर नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि ओबामा की नोबेल पुरस्कार जीत को कुछ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों की 'नरसंहार योजनाओं' की निंदा के रूप में देखना चाहिए।

'रिफलेक्शन्स' शीर्षक से प्रकाशित लेख में 83 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि वह हमेशा नोबेल समिति के निर्णयों से सहमत नहीं होते हैं लेकिन इस बार के नोबेल शांति पुरस्कार के निर्णय को वह एक सकारात्मक कदम के रूप में देखते हैं।

शुक्रवार को प्रकाशित हुए लेख में कास्त्रो ने कहा, "कई लोगों का कहना है कि इस समय ओबामा इस पुरस्कार के हकदार नहीं थे। हम इस निर्णय का अमेरिकी राष्ट्रपति को मिले पुरस्कार के रूप में नहीं बल्कि अमेरिका के कुछ राष्ट्रपतियों की नरसंहार योजनाओं की आलोचना के रूप में समर्थन करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+