विपक्ष के झांसों में न आए जनता : सोनिया
एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आपके लिए क्या किया है। क्या उन्होंने कभी किसानों का ऋण माफ किया है। क्या उन्होंने दलितों और महिलाओं के लिए कभी कुछ किया है। आप उनके झूठे और खोखले वादों में न पड़ें।"
उन्होंने कहा, "हमारा देश कृषि आधारित है इसलिए हम किसानों के हित में खड़े हैं। जब देश का किसान परेशान रहता है तो कांग्रेस अन्य राजनीतिक दलों की तरह हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकती।"
सोनिया ने कहा, "विपक्ष के झूठे वादों के चक्कर में आप न आएं। कांग्रेस ने हरियाणा में विकास किया है। हमने भाजपा और इनेलो की तरह भेदभाव नहीं किया।"
इससे पहले सोनिया ने नवगठित मेवात जिले के नूह शहर में भी एक रैली को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications