बिहार में हथियारबंद लुटेरों ने ट्रेन यात्रियों को लूटा

पटना से 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले में लहबान स्टेशन के पास लुटेरों ने हावड़ा-नई दिल्ली जनता एक्सप्रेस के यात्रियों को लूट लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हथियारबंद अपराधी जसीडीह के पास ट्रेन में सवार हुए। पूर्व मध्य रेलवे के आसनसोल-झाझा रेल खण्ड पर लहबान स्टेशन के पास ट्रेन की आपातकालीन जंजीर खींचकर रोक दिया। उसके बाद लुटेरों ने यात्रियों से नकदी और दो लाख रूपये का कीमती सामान लूट लिया।"

अधिकारी ने कहा कि इस घटना का विरोध करने पर लुटेरों ने लगभग 10 यात्रियों को घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल दो लोगों को झाझा स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में हथियारबंद लुटेरों ने आधा दर्जन ट्रेनों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+