हिंसा जारी रहने तक नक्सलियों के साथ कोई बातचीत नहीं : माकपा
नक्सलियों के साथ राज्य सरकार की बातचीत की संभावना से संबंधित एक सवाल के जवाब में बोस ने कहा, "हम उन नक्सलियों के साथ बातचीत कैसे कर सकते हैं, जिन्होंने राज्य और राज्य की जनता के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर रखी हो।"
पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के अध्यक्ष बोस ने कहा है कि राज्य सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत को तैयार है, लेकिन उन्हें पहले हिंसा को छोड़नी होगी।
बोस की यह टिप्पणी ठीक ऐसे समय में आई है, जब मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने रविवार को गृह मंत्री पी.चिदंबरम से नक्सलियों की समस्या पर चर्चा के लिए मुलाकात की है।
सूत्रों के अनुसार भट्टाचार्य और चिदंबरम ने पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्यों में नक्सली हिंसा से निपटने के तरीकों पर चर्चा की है।
सुबह नाश्ते पर आयोजित दोनों नेताओं की 45 मिनट लंबी बातचीत यहां चिदंबरम के आवास पर हुई।
गौरतलब है कि गुरुवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने नक्सलियों से निपटने की एक नई योजना को मंजूरी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications