श्री श्री रविशंकर को 'कल्चर इन बैलेंस' पुरस्कार
आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से रविवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, "श्री श्री रविशंकर को यह पुरस्कार संस्कृति के हर क्षेत्र में उनके योगदान और वैश्विक संस्कृति संतुलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है।"
पुरस्कार वितरण समारोह जर्मनी के द्रेसदेन में आयोजित वर्ल्ड कल्चर फोरम के एक विशेष सत्र में संपन्न हुआ। पुरस्कार द्रेसदेन की मेयर हेलमा ओरोज ने प्रदान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications