थरूर बने ट्विटर के जरिए बयान देने वाले नेता
जिस समय काबुल में भारतीय दूतावास पर हमला हुआ, उस समय थरूर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में थे। उन्होंने तत्काल ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा था कि ऐसे हमलों से भारत को धमकाया नहीं जा सकता है।
ट्विटर के जरिए थरूर ने बहरीन और यूएई दौरे के बारे में भी बात कही।
उल्लेखनीय है कि काबुल हमले के दो दिन गुजर जाने के बाद भी विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा की ओर से कोई बयान नहीं आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications