अफगानिस्तान में 12 आतंकवादी ढेर, 1 अमेरिकी सैनिक की मौत
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि शनिवार को पश्चिमी क्षेत्र में एक बम विस्फोट में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई।
अफगानिस्तान में इस साल अब तक 240 अमेरिकी सैनिकों सहित 400 नाटो सैनिकों की मौत हो चुकी है। 2001 में अफगानिस्तान में सैनिक अभियान शुरू होने के बाद से 2009 अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ है।
बयान के अनुसार अमेरिकी सैनिकों ने अफगान सुरक्षा बलों के साथ मिल कर रविवार को पूर्वी प्रांत कुनार में पर्वतीय अहाते में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया।
अभियान में संयुक्त बलों ने एक दर्जन से अधिक तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया और एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को संयुक्त बलों ने पड़ोसी पाकटिका प्रांत में कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications