फरीदाबाद में इमारत की छत गिरने से 20 मजदूर घायल
फरीदाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "फरीदाबाद में सेक्टर 24 स्थित प्लाट संख्या 222 में निर्माणाधीन इमारत की छत गिर गई।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कम से कम 20 लोग मलबे के नीचे फंस गए थे लेकिन पुलिस दल ने सभी को बचा लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार छत पर भारी बोझ दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है लेकिन मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले महीने फरीदाबाद में शॉपिंग सेंटर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications