दक्षिण कोरिया में स्वाइन फ्लू से 2 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के हवाले से बताया कि सियोल की रहने वाली बच्ची ने छह अक्टूबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्ची में स्वाइन फ्लू के लक्षण 25 सितंबर को दिखने शुरू हो गए थे जबकि उसे पांच अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 64 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया जो लंबे समय से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहा था। सियोल के रहने वाले इस व्यक्ति को नौ अक्टूबर को स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया था।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया में दो लोगों की मौत के बाद यहां स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications