सफल अभियान के लिए गिलानी ने कयानी को बधाई दी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इससे पहले 'ज्वांइट चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमिटी' के प्रमुख जनरल तारिक माजिद ने गिलानी को फोन किया और पाकिस्तान के सुरक्षा हालात पर चर्चा की।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई के पूरी होने के बाद सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने संवाददाताओं को बताया कि दो चरणों में चलाए गए अभियान में 39 बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
अतहर ने बताया कि कार्रवाई में कुल नौ आतंकवादी मारे गए और आतंकवादियों के सरगना अकील ऊर्फ डा. उस्मान को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान तीन बंधक भी मारे गए। उल्लेखनीय है कि उस्मान इसी वर्ष मार्च में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर लाहौर में हुए हमले का कथित मास्टरमाइंड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications