श्रीलंका के प्रांतीय चुनावों में सत्तारूढ़ दल को बढ़त
चुनाव विभाग द्वारा घोषित किए गए अंतिम परिणामों के मुताबिक राजपक्षे के 'यूनाईटेड पीपल्स फ्रीडम अलायंस' (यूपीएफए) ने 67.8 प्रतिशत मत हासिल करके परिषद की 55 में से 38 सीटें जीत ली हैं।
मुख्य विपक्षी दल 'यूनाईटेड नेशनल पार्टी' (यूएनपी) ने 25 प्रतिशत मत प्राप्त कर 14 सीटें व 'वामपंथी पीपल्स लिबरेशन फ्रंट' ने 6.1 प्रतिशत मत प्राप्त कर तीन सीटें हासिल की हैं।
मई 2008 से हो रहे प्रांतीय परिषद चुनावों में करीब 17 लाख लोगों को मत देने का अधिकार था। इनमें से 69.2 प्रतिशत लोग मतदान में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications