महंगाई का सबसे खराब दौर खत्म : प्रधानमंत्री
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्टूबर-फरवरी में रबी की अच्छी फसल का महंगाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "कुछ चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि रबी की फसल सामान्य होगी और इसका प्रभाव महंगाई पर पड़ेगा। संभवत: खराब समय बीत गया है।"
नदियों को जोड़ने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव पर कार्य जारी है लेकिन पर्यावरण संबंधी चिंताओं ने इसे धीमा कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के वेतन के निर्धारण में सरकार दखल नहीं देना चाहती।
उन्होंने कहा, "मैंने इस मुद्दे को आम तरीके से उठाया। सरकार का सीईओ के वेतन पर नियंत्रण लगाने का कोई इरादा नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications