मुंबई हमले के अपराधियों को दंडित करे पाक : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के राजनयिक दबाव के कारण पहली बार पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि उसके नागरिक आतंकवादी हमले और 170 लोगों की हत्या में शामिल थे।
सिंह ने कहा, "उन्हें इस मामले में शामिल हाफिज सईद, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद सहित सभी तत्वों की जांच करनी चाहिए। उन पर सही तरीके से मुकदमा चलाया जाना चाहिए जिससे उन्हें उपयुक्त दंड मिले। हमने आशा नहीं छोड़ी है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि हमले की योजना उसके देश में बनी। पाकिस्तानी नागरिक इसमें शामिल हुए। इससे पहले कभी भी पाकिस्तान ने यह स्वीकार नहीं किया था। इसलिए कुछ प्रगति हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications