सूखाग्रस्त बुंदेलखंड को मिलेगा 8,200 करोड़ रुपये का पैकेज
शर्मा ने कई इलकों के दौरे के बाद शनिवार को बताया, "यह विशेष पैकेज बुंदेलखंड के लिए बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, उरई-जलौन, ललितपुर और झांसी जनपदों के विकास के लिए होगा। इस पैकेज से झांसी में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना व ललितपुर के माताटीला बांध के लिए भी धन दिया गया है।"
शर्मा ने कहा, "केन्द्र सरकार ने 8,200 करोड़ रुपये का जो पैकेज तैयार किया है, उसमें कृषि विकास से संबंधित तमाम योजनाओं को शामिल किया गया है।" उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के सूखे पर र्पिोट वह 12 अक्टूबर को केंद्र सरकार को सौंपेंगे।
इससे पहले शर्मा के नेतृत्व वाले पांच सदस्यीय अध्ययन दल ने बांदा, चित्रकूट, महोबा व झांसी जनपदों के कई गांवों में चौपाल लगाकर किसानों से भी मिले और भौगोलिक, आर्थिक एवं सिंचाई संसाधनों की कमी का अध्ययन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications