प्रधानमंत्री का नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का वादा
झारखण्ड में नक्सलियों द्वारा पुलिस अधिकारी की गला काटकर हत्या के बारे में पूछे जाने पर मनमोहन सिंह ने कहा कि नक्सलियों के 'गलत इरादों' के बारे सभी को पता है। उन्होंने कहा, "सरकार उनके गलत इरादों से अवगत है। उनको खत्म करने के लिए हम प्रभावी कदम उठाएंगे।"
उन्होंने कहा कि विदेशी शक्तियों से नक्सलियों के संबंधों के बारे में कोई विश्वसनीय सूचना नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "इस संबंध में हमेशा अफवाहें उठती रहती हैं लेकिन इसके बारे में कोई भी विश्वसनीय खुफिया जानकारी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications