इंदौर में 7 टन मिलावटी खोया बरामद
पुलिस के अनुसार विजय नगर क्षेत्र में रविवार सुबह वाहनों की जांच की जा रही थी और उसी दौरान मुरैना से आ रही यात्री बस की जांच की गई तो उसमें सात टन मिलावटी खोया और एक टन से अधिक पनीर मिला। इसे मछली ले जाने वाले डिब्बों में रखा गया था।
नगर निगम की स्वास्थ्य समिति के प्रभारी राजेंद्र राठौर ने पत्रकारों को बताया कि यह मिलावटी खोया और पनीर मुरैना से लाया जा रहा था। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और बस कंडेक्टर और चालक से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications