अरूणाचल के 2 मतदान केंद्रों पर केवल 3-3 मतदाता

चंगलांग (अरूणाचल प्रदेश), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अरूणाचल प्रदेश में दो मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या महज तीन-तीन है। इन मतदान केंद्रों के दुर्लभ इलाके में स्थित होने के बावजूद चुनाव अधिकारी यहां पहुंच चुके हैं। राज्य में 13 अक्टूबर को विधानसभा के लिए मतदान होना है।

पहला मतदान केंद्र चंगलांग जिले के उप्पेर मुदोई दीप गांव में हैं। दूसरा दिबांग वैली जिले में म्राम्बू गांव में है। उप्पेर मुदोई दीप के निवासी 41 वर्षीय रोबी चंद चकमा मतदान करने को लेकर उत्साहित हैं। रोबी के अलावा यहां उनके के दो छोटे भाई रतना और चित्रा ही मतदाता हैं।

रोबी ने आईएएनएस से कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि यहां सिर्फ तीन मतदाता हैं जो सभी एक परिवार के हैं।"

म्यांमार की सीमा से लगा उप्पेर मुदोई दीप गांव एक दुर्लभ इलाका है। यहां मतदान कर्मचारियों को पहुंचने के लिए घंटों का समय लगता है। यह मतदान केंद्र बोरदुमसा विधानसभा सीट के अंतर्गत पड़ता है। यहां से खड़े तीनों उम्मीदवार प्रचार के लिए गांव में नहीं पहुंचे।

इस गांव के तीनों मतदाता आगामी 13 अक्टूबर को मतदान करने को लेकर उत्साहित हैं। रतना ने कहा, "यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हम सबसे बेहतरीन उम्मीदवार को अपना मत देंगे।"

बोरदुमसा सीट पर कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी न अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। राज्य में इन दोनों मतदान केंद्रों के अलावा कई ऐसे भी मतदान केंद्र हैं जहां 10 से कम मतदाता हैं।

गौरतलब है कि राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 57 के लिए मतदान होना है। यहां 157 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जिनके भाग्य का फैसला लगभग 750,000 मतदाता करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+