जापानी वित्त मंत्री का पाकिस्तानी दौरा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस वर्ष मध्य सितम्बर में पद संभालने वाले ओकादा की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ओकादा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति तथा आपसी हितों के मुद्दे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री मखदूम शाह कुरैशी के साथ वार्ता करेंगे। ओकादा पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी भेंट करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जापान पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। वह लोकतांत्रिक पाकिस्तान के मित्र फोरम (एफओडीपी) में भी सक्रिय हिस्सेदार है। अप्रैल 2009 में टोक्यो में हुई एफओडीपी की मंत्रिस्तरीय बैठक में जापान ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का देने का वादा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications