मुन्ना बजरंगी का शूटर मुठभेड़ में मारा गया
जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने आईएएनएस को बताया, "शहर के लंका थाना क्षेत्र में मुन्ना बजरंगी के शूटर श्याम कश्यप को रविवार तड़के करीब तीन बजे दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद मार गिराया गया।"
उन्होंने कहा, "सूचना मिली थी कि श्याम कश्यप एक व्यापारी की हत्या की सुपारी लेकर उसे मारने आया है। मुठभेड़ में उसके दो साथी फरार होने में सफल हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।"
भूषण ने बताया कि श्याम पर पूर्वाचल के विभिन्न जिलों में हत्या और अपहरण के 19 मामले दर्ज थे। श्याम मुन्ना बजरंगी के कहने पर सुपारी लेकर हत्याएं करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications