पाकिस्तानी हस्तियों को आतंकवादियों से खतरा
मलिक ने जियो टीवी से कहा, "देश की हस्तियों के जीवन को खतरा है।"
उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद और उसके आसपास के इलाके से 56 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
मलिक ने कहा कि पाकिस्तान को अस्थिर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आतंकवादी अफगानिस्तान से हथियार हासिल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शनिवार को सेना मुख्यालय पर किए गए हमले का उद्देश्य प्रचार पाना था। हमले में 11 लोगों की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications