ओबामा को नोबेल पुरस्कार से अमेरिकी गौरवान्वित :मैक्के न
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक प्रसारण में मैक्के न ने कहा, "मेरा मानना है कि इस स्तर पर अपने राष्ट्रपति को मान्यता मिलने से अमेरिकी प्रसन्न हैं।"
उन्होंने कहा, "हमें गर्व है कि राष्ट्रपति को इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।"
मैक्के न ने स्वीकार किया कि उन्हें इस फैसले से आश्चर्य हुआ जो ओबामा की उपलब्धियों के बजाए पुरस्कार समिति की उनसे आशाओं पर आधारित है।
अन्य रिपब्लिक नेता शीघ्र ही प्रशंसा से आलोचना पर उतर आए और इस बारे में सवाल उठाने लगे।
रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष माइकल स्टील ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति की ताकत ने अथक प्रयासों के जरिए शांति और मानवाधिकारों के लिए काम करने वालों की वास्तविक उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को पीछे छोड़ दिया।"
उन्होंने कहा कि एक चीज निश्चित है कि राष्ट्रपति ओबामा को अमेरिकी लोगों के लिए रोजगार के साधन जुटाने, वित्तीय जवाबदेही और ठोस कार्यो के लिए अमेरिकी जनता से कोई पुरस्कार नहीं हासिल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications