रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के समीप गोलीबारी और विस्फोट (लीड-2)
गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा कर्मियों ने मॉल रोड पर सेना के मुख्यालय के समीप एक वाहन को रोकने की कोशिश की।
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि वाहन में मौजूद आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसाने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया।
एक रपट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले कहा गया है कि घटनास्थल पर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनी गई।
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वाहन में मौजूद लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पांच ग्रेनेड दागे। इस बीच सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावर सेना की वर्दी में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications