रविवार से म्यांमार की यात्रा पर जाएंगे सेना प्रमुख
कपूर की यात्रा को म्यांमार के साथ सैन्य संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया, " सेना प्रमुख तीन दिन की यात्रा पर म्यांमार जा रहे हैं। म्यांमार के साथ हमारे सैन्य संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं। आतंकवाद-निरोधक प्रशिक्षण और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे का सहयोग करती रहीं हैं।
पूर्वी सीमा पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा पड़ोसी म्यांमार देश की पूर्व की ओर देखो नीति के लिहाज से बेहद अहम है।
चीन पहले ही म्यांमार के साथ नजदीकी रणनीतिक रिश्ते बना चुका है और वह वहां बुनियादी सुविधाओं के विकास में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है।
पहले भी भारत और म्यांमार के शीर्ष सैन्य अधिकारी दौरा करते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications